।। सी०बी०एस०ई० खो-खो क्लस्टर-5 2024 मे रहा एम०वी० कान्वेंट स्कूल पुरामुफ़्ती के खिलाड़ियों का दबदबा

Oct 4, 2024 - 07:15
 0  11
।। सी०बी०एस०ई० खो-खो क्लस्टर-5 2024 मे रहा एम०वी० कान्वेंट स्कूल पुरामुफ़्ती के खिलाड़ियों का दबदबा

मनौरी कौशाम्बी* वाराणसी करहुआ स्थित हैप्पी मॉडल स्कूल मे दिनांक 28.09.2024 से 01.10.2024 तक सी०बी०एस०ई० खो-खो क्लस्टर-5 (2024) प्रतियोगिता के आयोजन मे एम०वी० कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज पूरामुफ़्ती के खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा विभिन्न आयु वर्ग मे कई जनपदों के विद्यालयों के बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे एम०वी० कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज पूरामुफ़्ती के अंडर-17 बालक वर्ग मे 12 खिलाडियों (अभय सिंह,अर्पित,अश्वनी,आशू,युगेंद्र,शाद,धीरज,रोहित,आदर्श,अंशू,देवांश,सत्येंद्र)ने प्रतिभाग कर उत्कृष्ट प्रदर्शन प्रस्तुत किया बालक वर्ग प्रतियोगिता मे 29 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमे एम०वी० कान्वेंट पुरामुफ़्ती के खिलाडियों ने टीम कप्तान अभय सिंह के नेतृत्व में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विजय ध्वज लहराया। प्रतियोगिता से वापस लौटने पर एम०वी० ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के संस्थापक डॉ वाचस्पति (विधायक बारा विधानसभा) तथा प्रधानाचार्य अभिषेक चतुर्वेदी व अन्य शिक्षकों ने खिलाडियों तथा टीम कोच सिद्धार्थ शुक्ला को माल्यार्पण कर उन्हे सम्मानित किया विजय के इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक द्वारा रात्रि भोजन का एक विशेष आयोजन कराया गया जिसमे खिलाडियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित कर उन्हे बधाई दी गई और उन्हे सम्मानित किया गया।

रिपोर्ट : राकेश कुमार केसरवानी फ़ास्ट न्यूज ओड़िशा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
FIRST NEWS ODISHA ଗରିବ ଅସହାୟ ଲୋକଙ୍କ ସେବାରେ