।। अलमारी का ताला तोड़कर 28 लाख रुपए कीमत का सोने चांदी का जेवर और नगद रुपए उठा ले गए चोर ।।

Nov 3, 2024 - 20:15
 0  59
।। अलमारी का ताला तोड़कर 28 लाख रुपए कीमत का सोने चांदी का जेवर और नगद रुपए उठा ले गए चोर ।।

*सीसीटीवी में घटना कैद होने के बाद थाना पुलिस नहीं दर्ज कर रही मुकदमा* प्रयागराज जिले के धूमंनगंज थाना अंतर्गत गयासुद्दीनपुर महेंद्र नगर में रविवार की भोर में एक व्यापारी के घर में घुसे चोर लगभग 28 लाख रुपए कीमत का सोने चांदी का जेवर और नगद रुपए उठा ले गए हैं मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई है लेकिन खबर लिखे जाने पर पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है जानकारी के मुताबिक धूमनगंज थाना अंतर्गत गयासुद्दीनपुर महेंद्र नगर निवासी उषा देवी केशरवानी पत्नी फूलचंद केसरवानी के घर रविवार की भोर में घर के भीतर घुसे चोरों ने गोदरेज की अलमारी तोड़कर 25 लाख रुपए अधिक से कीमत का सोने चांदी का जेवर और 2 लाख रुपए नगद के साथ मंदिर से चांदी की कटोरी पीतल की मूर्तियां आदि सामान समेट ले गए हैं पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की सीन कैद हो गई है रविवार की सुबह जब परिवार के लोग सो कर उठे तो घर में सामान बिखरा देखकर गोदरेज की अलमारी टूटी देखकर उनके होश उड़ गए जब उन्होंने अलमारी में देखा तो सोने चांदी के जेवर और नगर रुपए गायब थे मामले की सूचना धूमनगंज थाना पुलिस को दी गई है चोरी की घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर थाना पुलिस पहुंची है और घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की है लेकिन थाना पुलिस ने चोरी की इस बड़ी वारदात की घटना को अभिलेख में दर्ज नहीं किया है !

 रिपोर्ट : *राकेश कुमार केशरवानी* *अखंड भारत संदेश जनपद कौशाम्बी* *जिला महासचिव :first news odisha

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
FIRST NEWS ODISHA ଗରିବ ଅସହାୟ ଲୋକଙ୍କ ସେବାରେ