ट्रेन देखकर रेल लाइन पर बाइक छोड़कर भागा युवक बड़ा हादसा होने से बचा

Dec 4, 2024 - 16:28
 0  23
ट्रेन देखकर रेल लाइन पर बाइक छोड़कर भागा युवक बड़ा हादसा होने से बचा

पुराने रेलवे फाटक के पास चाहरदीवारी का निर्माण नहीं कराए जाने से आए दिन रेल लाइन पर होते हैं हादसे मनौरी कौशांबी : हावड़ा दिल्ली रेल लाइन के मनौरी के पुराने रेलवे फाटक पर गलत तरीके से रेल लाइन पार कर रहा बाइक सवार युवक तेज रफ्तार हावड़ा जोधपुर एक्सप्रेस को आते देखकर रेलवे लाइन में अपनी बाइक छोड़कर बदहवास हालत में जान बचा कर भाग खड़ा हुआ युवक की जान तो बच गई है लेकिन बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं रेलवे लाइन पर बाइक पड़ी देखकर रेलवे के चालक ने बड़ी सूझबूझ का परिचय दिया और आपातकालीन ब्रेक लगा करके ट्रेन को रोक दिया अचानक ब्रेक लगने से ट्रेन में यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया और यात्रियों को बड़ी तेजी का झटका लगा है काफी देर तक स्टेशन से कुछ दूरी पर ट्रेन खड़ी रही हालांकि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है वरना युवक की इस लापरवाही के चलते रेलवे लाइन पर बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था मामले की सूचना रेलवे को मिली है मौके पर आरपीएफ के जवान जांच करने पहुंचे हैं और दुर्घटना में टूटी फूटी बाइक के उपकरण को रेलवे लाइन से हटाकर बाहर किया है घटना बुधवार की दोपहर लगभग 1 बज कर 20 मिनट की है युवक कहां का रहने वाला था खबर लिखे जाने तक उसका नाम पता नहीं मालूम हो सका है मनौरी में रेलवे ओवरब्रिज बन जाने के बाद रेलवे लाइन के पुराने फाटक से लोगों को पार करने के लिए रोक लगाई गई है लेकिन रेलवे विभाग ने पुराने रेलवे फाटक के पास चाहरदीवारी का निर्माण नहीं कराया जिससे रेलवे लाइन खुली है लोग समय बचाने के चक्कर में रेलवे लाइन को पुराने फाटक के पास से पार करने लगते हैं जिससे आए दिन रेल लाइन पर हादसे होते हैं पुराने रेलवे फाटक पर चाहरदीवारी उठाकर रेलवे को हादसे रोकने की कोशिश करनी चाहिए लेकिन रेल अधिकारी भी गंभीर समस्या पर ठोस निर्णय नहीं कर पा रहे हैं जिससे रेलवे फाटक के आसपास हमेशा बड़े संकट मंडराते रहते हैं !

 रिपोर्ट :राकेश कुमार केशरवानी अखंड भारत संदेश फ़ास्ट न्यूज ओड़िशा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
FIRST NEWS ODISHA ଗରିବ ଅସହାୟ ଲୋକଙ୍କ ସେବାରେ